जय गुरुदेव || जय गुरुदेव || जय गुरुदेव || जय गुरुदेव || जय गुरुदेव ||
सरल षोडशोपचार देवपूजन विधि
१) पवित्रीकरन : भूमि पर कम्बल के आसन पर विराजमान होकर हाथ में जल लेकर शरिर पर गंगामंत्र का उच्चारण करके “अहम् पवित्रिकरन करिष्ये” कहकर छिडके|
२) आचमन : हाथ में जल लेकर ॐ नारायणाय नमः, ॐ केशवाय नमः, ॐ माधवाय नम: बोलकर ३ बार जल ग्रहण करे | चौथी बार ॐ रिशिकेषाय नमः बोलकर जल भूमि पर छोड़ दे |
३) पुथ्वी का पूजन : जल, गंधाअक्षत, पुष्प भूमि को अर्पण कर नमन करे |
४) संकल्प : हाथ में जल+अक्षत लेकर अपनी मनोकामना बोलकर जल भूमि पर छोड़े |
५) गुरु या देवता के का नाम उच्चारण कर उनका आवाहन कर उनके आसन स्थापना के लिए पुष्प रखे |
६) गुरु या देवता के पादूका के पूजन हेतु जल अर्पण करे |
७) गुरु या देवता के स्नानं हेतु जल अर्पण करके, स्वच्छ वस्त्र से उन्हें पोंछ ले |
८) गुरु या देवता के वस्त्र परिधान हेतु कपास अर्पण करे |
९) गुरु या देवता के गंध या चन्दन अर्पण करे |
१०) गुरु या देवता के अक्षत अर्पण करे |
११) गुरु या देवता के पुष्प अर्पण करे |
१२) गुरु या देवता के लिए दीपक या निरंजन प्रज्वलित करे |
१३) गुरु या देवता के धुप या अगरबत्ती जलाये |
१४) गुरु या देवता के प्रसाद फल अर्पण करे |
१५) गुरु या देवता के लिए १ रूपया या अन्य दक्षिणा अर्पण करे |
१६) आरती करके पुष्पांजलि अर्पण कर जप, ध्यान करने के बाद क्षमा प्रार्थना करे |
अंत में पूर्ण एकवार संकल्प बोलकर जल+अक्षत भूमि पर छोड़कर पूजन समाप्त कर अपने आसन से उठे | यह संपूर्ण विधि षोडशोपचार पूजन कहलाती है | जिसमे सोलह विधिनुसार पूजन किया जाया है |
आपकी नित्य संकल्प एवं श्रद्धापूर्वक कीया गया पूजन कभी भी असफल नही होता. संकल्पहिन् और अश्रध्दा, संशयग्रस्त मन से किया गया पूजन फलदायी नहीं होता है, इसका ध्यान रखे |
जय गुरुदेव !
मासिक फल जानेवारी २०१५
मेष
आपको इस माह नोकरी एवं व्यापार में अचानक लाभ के संकेत है | आपके रुके हुए कार्य सहजता से पूर्ण होंगे | आर्थिक प्रगति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे | आपका मन परिवार में लगेगा | आपकी प्रकृति उत्तम रहेगी | कुछ पुरानी शारीरिक व्याधि आपको परेशान कर सकती है | आपके साथीदार की प्रकृति की चिंता बनी रहेगी | गुरु और शनि आपके लिए प्रतिकूल साबित होंगे |
शुभ रंग: बैंगनी रंग आपके लिए शुभ है |
शुभ अंक: 2 आपका शुभ अंक है |
शुभ दिनांक 1, 5, 11, 15, 22, 27, 31
वृषभ
आपको इस माह रवि, बुध, शुक्र अनुकूल फल देंगे | अन्य गृह साधारण फल देंगे | रोज की कामो को आनद के साथ करे | और किसी उत्तम संधि की संकेतो को पहचाने और अपने कार्य को आगे ले जाए | शांत मन से कार्य करेंगे तो सफलता आपकी होगी | किसी परिवारिक समस्या उग्र रूप धारण कर सकती है | कोर्ट के झमेले, व्यापारिक समस्या या अन्य किसी के हस्तक्षेप से आपको परेशानी का अनुभव होने की संभावना है | अगर आप भागीदारी व्यवसाय कर रहे है तो यह विवादग्रस्त होकर बिखरने के संकेत है, संभालकर निर्णय ले | अगर समस्या सुलझायी जा सकती है तो अवश्य विचार करे | अंतिम समय में समस्या सुलझ सकती है | आपका उत्साह और अनोबल बनाये रखे |
शुभ रंग: पीला रंग आपके लिए ख़ास है, सभी कार्य सिद्ध होंगे |
शुभ अंक: आपके लिए 4 अंक शुभ है |
शुभ दिनांक 2,6,8,14,22,26,30
मिथुन
आपको इस माह सभी ग्रह सामान्य फल देंगे | कुछ विशेष इस माह नहीं होगा | अगर आप नोकरी पेशा है तो आपके सहकर्मी आपको सहयोग देने के विचार कर रहे है, अवश्य सहयोग ले | आपके व्यापारिक शत्रु या स्पर्धक आपके हितचिन्तक बन सकते है | आपका इस माह आपके प्रकृति की तरफ ध्यान दे | आपको इस माह मनोरंजन के अवसर मिलेंगे |
शुभ रंग: लाल रंग पहनना आपके लिए लाभदायक है |
शुभ अंक: 7 अंक आपके लिए शुभ है |
शुभ दिनांक 1,4,9,10,18,24
कर्क
आपको इस माह आपके कार्यक्षेत्र के सहयोगी से मदद मिलेगी | रुके हुआ कार्य को गति मिलेगी | अगर आप भागीदारी में व्यापर कर रहे है तो संभलकर करे कुछ अनुचित घटना घटने की सम्भावनाये है | अगर आपके कोर्ट केस चल रहे है तो वह आपके विपरीत परिणाम देंगे | अगर आप किसी लम्बी यात्रा की योजना बना रहे है तो वह भी सफल नहीं होंगी | यात्रा हुई तो भी कुछ परेशानिपूर्ण वातावरण बना रहेगा | पारिवारिक समस्या आपको चिंता देंगी | माह के अंत में वाहन चलते वक्त सावधानी बरते | अपने शत्रु को नजरंदाज न करे |
शुभ रंग: नारंगी रंग आपको बहुत लाभ दे सकता है. काला रंग पहनने से पैसा फंस सकता है और चोट लग सकती है.
शुभ अंक: आपका शुभ अंक 3 है
शुभ दिनांक 1,6,11,19,27
सिंह
आपके रुके हुआ कार्य इस माह के अंत में होने के आसार है | सहकर्मी से सहयोग मिलेगा | शत्रुपीडा कम होंगी | स्वास्थ अच्छा रहेगा | धन लाभ होगा | किसी संत सामान वक्ती से विचारोंका आदानप्रदान होगा | इससे मानसिक समाधान मिलेगा | इस माह के पूर्वार्ध में अपने संतति के स्वास्थ का ध्यान रखे | किसीसे वाद विवाद से बचे | कोर्ट, भूमि व्यवहार में विलम्ब के अनुमान है | कुल मिलकर इस माह मानसिक परेशानी का भोग आ सकता है |
शुभ रंग: सफ़ेद रंग आपके लिए शुभ साबित होगा.
शुभ अंक: आपका शुभ अंक 3 है |
शुभ दिनांक 2,5,9,14,20,29,31
कन्या
इस माह के प्रथम काल में आपके रुके हुआ कार्यों को गति मिलेगी | भाई और सहकर्मी का सहयोग मिलेगा | किसी संतपुरुष का आशीष मिलेगा | एकादश गुरु आपको व्यापार वृध्दि और धनलाभ देगा | संतति चिंता बनी रहेगी | किसी मतभेद, कलह से मनस्ताप होने की सम्भावनाये है | स्थावर व्यवहार में प्रथमतः परेशानी और फिर गति आएगी | नोकरी और व्यापार में आपका औदा बढेगा |
शुभ रंग: हरा रंग आपके लिए शुभ साबित होगा.
शुभ अंक: आपका शुभ अंक 3 है |
शुभ दिनांक 4,11,16,22,26,31
तुला
आप इस माह प्रतिकूल परिस्थिति में भी अपना मार्ग निकालेंगे | बंधू सहयोग मिलेगा | यात्रा लाभदायक होंगी | नए लोग मिलनेसे आपको लाभ होगा | स्थावर, पारिवारिक कलह परेशानी का कारण हो सकता है | अपने स्वास्थ की तरफ ध्यान दे | अगर आप व्यसन करते है तो यह आपको विपरीत परिणाम देंगे | आपके हितशत्रु बढ़ेंगे | इस माह के अंत में संतति को पीड़ा योग है |
शुभ रंग: हल्का गुलाबी, सफ़ेद रंग आपके लिए शुभ साबित होगा
शुभ अंक: आपका शुभ अंक ७ है |
शुभ दिनांक 1,7,10,18,26.28
वृश्चिक
आप इस माह अपने परिवार के साथ सुखानुभव लेंगे | किसी नयी वस्तू की आपने की हुआ योजना सफल होंगी | आपके संतति की प्रगति अच्छी रहेगी | उसे लेखन और वक्त्रुत्व में यश मिलेगा | इससे आप सुकून महसूस करेंगे | किसी मांगलिक कार्य का योग बन रहा है | आपके शत्रु आपके नियंत्रण में रहेंगे | आपकी धन वृद्धि इस माह होगी | स्वास्थ अच्छा रहेगा | नोकरी में नयी जिमेदारी मिल सकती है | कोई भी निर्णय लेने से पहले पूर्ण विचार कर ले | किसी धार्मिक कार्य में आप सहयोग करेंगे |
शुभ रंग: केसरी रंग आपके लिए शुभ साबित होगा
शुभ अंक: आपका शुभ अंक ५ है | शुभ दिनांक 2,9,16,20,27,30
धनु
इस माह के अंत में आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे | बंधू, मित्र के सहयोग से किसी समस्या का हल संभव है | पारिवारिक खर्च बढेगा | यात्रा में परेशानियों का सामना करना पडेगा | किसी सरकारी कर्म करनेवाले वक्ती से आपको परेशानी होंगी | आपको इस माह क्रोनिक पैन हो सकता है | धनहानि, व्यवहार में धोका यह योग है, सचेत रहे | शुक्रकी अनुकूलता से धनप्राप्ति भी होंगी | कला के कार्य में यश और पारिवारिक सहयोग बना रहेगा |
शुभ रंग : पिला शुभ अंक : ९, १२ शुभ दिनांक 2,5,11,15,22,31
मकर
इस माह आपका मनोबल बना रहेगा | गुरु, शुक्र,शनि की अनुकूलता आपको मिलेगी | धनलाभ भी होगा और खर्च भी होगा | किसी से नुकसान, धोकधाडी के योग है सचेत रहे | कटू वचन और नियमबाह्य वर्तन से बचे | किसी मित्र से मतभेद, स्वास्थ्य पीड़ा, मानसिक पीड़ा होने के आसार है | यात्रा में नुकसान होगा | कलाकर्मीयोंको यश मिलेगा | किसी समारंभ में सहभाग लेंगे | परिवार का साथ मिलेगा |
शुभ रंग : जाम्बुनी, नीला
शुभ अंक : १०, ११
शुभ दिनांक १,4,8,14,17,21,25,31
कुंभ
इस माह आपके धन में बढ़ोतरी होंगी | माह के प्रथम भाग में खर्च होगा | परन्तु फिर भी मानसिक शांति मिलेंगी | मित्रो के साथ मन आनंदित रहेगा | किसी कारण धन की हानि, मित्रो से अनबन, अपमान इस घटना से आपको परेशानी हो सकती है | आर्थिक व्यवहार संभलकर करे | पारिवारिक सहयोग मिलेगा |
शुभ रंग : गहरा नीला शुभ अंक : ११, १० शुभ दिनांक 1,7,10,16,23,27.28
मीन
व्यापार में अधिक धन के अवसर इस माह आपको मिलेंगे | आपकी व्यापारिक योजनाये सफल होने के पूर्ण संकेत है | किसी क्षेत्र में निवेश लाभदायक होगा | यात्रा में नुकसान, प्रकृति अस्वास्थ हो सकता है | किसी धार्मिक कार्य में पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा | अगर आप राजनीती में है तो यश मिल सकता है | इस माह के उतरार्ध में खर्च बढ़ सकता है | धनहानि के भी आसार है, सचेत रहे
शुभ रंग : पिला शुभ अंक : 9 शुभ दिनांक 2,9,13,19,24,26,30
इस माह आप के लिये उपयुक्त दिवस पौष माह इक पवित्र शिव माह के रूप में प्रचलित है | इसका मनुष्य ने अपने भाग्य की प्रबलता के लिए अवश्य प्रत्येक क्षण का सही इस्तेमाल करना चाहिए | इस माह हर दिन शिवाभिषेक करके शिव मंदिर में दीपक जलने चाहिए | एक्भुक्ति का व्रत लेकर दुखी दिन बंधू को अन्न, वस्त्र, भोजन का श्रद्धापूर्वक दान करना चाहिए |
पुत्रदा एकादशी : १ जनवरी २०१५
मनुष्य कि पारिवारिक कल्पना पत्नी के बिना असंभव ही | ठिक इसी तऱ्ह परिवार कि कल्पना संतती के बिना कठीण दायी होती ही | नारी कि परिपूर्णता इसके अलावा संभव नहि | आपके यहा नन्हा बाल कृष्ण या वैष्णवी का आगमन जल्द हो ऐसी हम प्रार्थना करते है | इस साल की प्रथम दिन ही परमपिता ने आपको संतति प्राप्ति के लिए अपने द्वार खोल दिए है | इस शुभ अवसर का आप अवश्य लाभ उठाये | इस शुभ दिन पति और पत्नी प्रातः सुचिभुत होकर शिव मंदिर जाये | अपने पूजा आसन पर पवित्रीकर, आचमन, दिग्बन्धन करे | फिर हाथ में जल लेकर सुपुत्र पुत्र प्राप्ति के लिए संकल्प ले | फिर शिव पिंड का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करे | चन्दन या भस्म चढ़ाये | एक सफ़ेद पुल अर्पण करे | उसके बाद १०८ बिल्वपत्र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: “ इस मंत्र के साथ शिव पिंड पर उल्टा अर्पण करते जाए | इस तरह सभी बिल्वपत्र अर्पण करेने के बाद शिवजी को भोग में प्रसाद चढ़ाये | और फिर आसन से उठाने से पहले फिर एक बार पहले जैसा संकल्प बोले और जल एवं अक्षता भूमि पर छोड़ दे | अंत में क्षमा प्रार्थना करे | और किसी अन्य से बिना बात किये सीधे अपने घर जाए | इस दिन आप पवित्रता पालन करे और व्रतस्थ रहे | इसके बाद सम तिथि या तारिख को आनंद्पुर्वक कृष्ण समान पुत्र की मनोकामना करके शिव-शक्ति को पार्थना करके समागम करे | यह उपाय कही बार प्रत्यक्ष में सफल हुआ है | इसलिए संशयग्रस्त मन के साथ कदापि न करे | अपने मन में दृढ़ संकल्प करके इसकी सफलता के प्रति सचेत और आशावादी रहे | शिव-शक्ति और लक्ष्मी-नारायण की कृपा से आपके घर में भी एक नन्ही किलकारी अवश्य आएगी इसमें हमें संदेह नहीं | आपकी कुंडली में यदि कालसर्प दोष, पितृ दोष या अन्य दोष हो तो इसकी प्रथम सफल मुक्ति परम आवश्यक है | अन्यथा किसी भी कार्य में यश की मात्र कम होती है |
कालरात्रि नवरात्र – ५ जनवरी २०१५
महाकाली की उपासना हेतु आप इस दिन का चुनाव कर सकते है | विचित्र एवं डरावनी मुद्रा लिए यह करुणामयी जगतजननी है | यह एक ऐसी अदभुत शक्ति है जो सिर्फ और सिर्फ अनुभव लेकर ही आप जान सकते है | आप चाहे कितने ही पुस्तके पढ़े पर इसका प्रत्यक्षीकर अदभुत होता है | इस पूर्ण नव दिवस महाकाली सिध्द मंत्र या महाकाली बीज मंत्र “क्रीं” का यथाशक्ति सव्वा लक्ष जप करे और महाकाली की उपासना कर अपनी मनोकामना अंतिम दिन बोलकर | इस नवरात्र की समाप्ति करके नव कन्या भोजन देकर आशीष ले | कृपया कमजोर दिल वाले और अपूर्ण जानकारी होने पर इसकी उपसाना आप नहीं करे तो ठीक है | किसी सदगुरु की कृपा और मार्गदर्शन में इस नवरात्र की साधना आप करेंगे तो असफल होने का प्रश्न ही नहीं उठता | जय महाकाली शाकम्भरी पौर्णिमा – ५ जनवरी २०१५ इस दिन माँ जगदम्बा की पूर्ण कृपा के लिए शाकम्भरी नवरात्र अवश्य करे | हम ज्यादातर चैत्र या अन्य कुछ ही नवरात्र की जानकारी होती है | पर शास्त्रोके के अनुसार हर माह नवरात्र होती है | जिसका श्रद्धापूर्वक संकल्पपूर्वक पूजन अधिक फलदायी सिद्ध होता है | ऐसी ही शाकम्भरी देवी हमारी अन्नपूर्णा ही है | इस दिन इस नवरात्री की समाप्ति है |
मकर संक्रांत – १४-१५- जनवरी २०१५
१४ जानेवारी २०१ को रात्रि ७.२७ बजे सूर्य मकर राशी में प्रवेश करेगा | इसी दिन के सूर्यास्त तक यह पुण्यकाल रहेगा | इस पुण्यकाल में कठोर वचन, वाद विवादी प्रसंगों से बचे | सूर्यास्त के पश्चात् प्रदोष काल आने से मकरसंक्रांति के सभी कार्य जैसे भगवान को गुळ+रोटी का प्रसाद, तिलगुल देना १५ जानेवारी २०१५ को करना शास्त्र सांगत होगा | इस दिन संकल्पपूर्वक काले तील युक्त जल से स्नान करे | शिवमंदिर में तील के तेल का दिया लगाये | इस दिन पिन्दिराहित श्राद्ध भी कर सकते है | शिवजीको गाय के घी का अभिषेक विशेष फल देगा | किसी असहाय को वस्त्र दान करे | किसी सुपात्र ब्राम्हण को तील और चावल की खीर दक्षिणा के साथ दान दे | शांति मिलेंगी | इस दिन तेल तैलीय पदार्थ, स्त्रिसंग, विवाह, गरम जल से स्नान वर्ज्य है | इस पर्व में मृग, आर्दा, पुनर्वसु नक्षत्र में जन्मे जातको को यात्रा के अवसर मिलेंगे | पुष्य, मघा, उत्तरा, हस्त, पूर्व, अश्लेशा जन्मनक्षत्र जातको को सुख के अनुभव मिलेंगे | चित्रा, स्वाति, विशाखा जन्मनक्षत्र जातको को मानसिक चिंता रहेंगी | अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उ.षाढा, श्रवण जन्मनक्षत्र जातको को नए परिधान मिलेंगे | धनिष्ठा, शततारका, पु.भा. जन्मनक्षत्र जातको को नुकसान के प्रसंगों का सामना करना पडेगा | उ.भा., अश्विनी, कृत्तिका, रेवती, भरनी, रोहिणी जन्मनक्षत्र जातको को आय के नए अवसर मिलेंगे |
भगवत एकादशी – १७-जनवरी २०१५
इस दिन आपका किया हुआ व्रत कभी भी बिना फल दिए नहीं जाता | इस दिन नागपुर के ताज्दुद्दीन बाबा का जन्म दिन भी था | यह शिव स्वरुप एक अवलिया शक्ति थी जिसका संचार सालो से नागपुर में छोटे ताज बाद परिसार में है | इनकी कृपा से कितने ही अदभुत चम्त्कारोकी अनुभूति भक्तो को नित्य होती है | इसी दिन भगवत एकादशी आपको वासुदेव की यानि पांडुरंग की कृपा अवश्य प्राप्त होगी |
दर्श मौनी अमावस्या – २० जनवरी २०१५
अमावस्या का जन्म यानि मनुष्य के संघर्षमय जीवन का प्रमाणपत्र ही होता है | यह दिन आसुरी तंत्र शक्ति प्रयोग हेतु तांत्रिको द्वारा चुना हुआ योग्य दिन होता है | पर सामान्य मनुष्य के लिए यह लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए और पितरो की मुक्ति के लिए उत्तम दिवस होता है | अगर आप किसी आर्थिक परेशानी में है और कही से भी धन प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है, तो इस दिन माता लक्ष्मी का श्रध्दा एवं संकल्पुर्वक पूजन, जप, ध्यान एवं साधना गुरु मार्गदर्शन में अवश्य करे | आपको इस के अनुभव यथाशीघ्र मिल जायेंगे इसमें हमें संशय नहीं | कही बार हम स्वयं इस तरह के प्रयोग की अनुभूति ले चुके है | आप की कुंडली में अगर पितृ दोष सौम्य स्तर का हो तो इस दिन की कई पितरो की श्रध्दा एवं संकल्पुर्वक पूजन, जप, साधन आपकी पितृ दोष की धार हो कम करेने में आपको सहाय्यक बनेगी | और आपके संपूर्ण पितरो की मुक्ति का मार्ग प्रशस्थ करेगी | हमारे अध्ययन से हमने आज तक की जातको की कुंडली में अधिक मात्र में इस दोषों के परिणाम स्वरुप ही जीवन संघर्ष का सामना करते हुए पाया है | ज्योतिष्याचार्य डॉ. सुहासजी ने स्वयम गुरुकृपा से इस मुक्ति के लिए जातको को किये हुआ उपाय एवं साधना से जातक सघर्षमय जीवन से मुक्त होकर आनंद से अपना जीवन और कार्य यश पथ की और ले जा रहे है | जय गुरुदेव
गणेश जयंती – २३-जनवरी २०१५
हमारे शास्त्रों में कोई भी पूजन बिना गणेश पूजा के सिद्ध नहीं होता है | प्रथम श्री गणेश पूजन यह पूजन का प्रथम स्तर होता है | इस मूषकराज गणेश की जयति इस माह आपको सुखदायक फल देने हेतु आपके द्वार पर दस्तक दे रही है | इस दिन आप व्रत, जप, ध्यान, यज्ञ अगर करे तो गणेशजी की कृपा अवश्य पाएंगे | आपके जीवन के सारे विघ्नों को हराने वाले यही विघ्नकर्ता है | इस दिन आप गणेशजी की साधना गुरु मार्गदर्शन में करे तो सोने पे सुहागा जैसे फल और यश आप पाने के पात्र हो सकते है| प्रिय वाचाकगन आप को इस माह का यह संकलन उपयोगी सिद्ध हो यही मनोकामना हम करते है | फरवरी का भविष्यफल और कुछ विशेष पर्वो की जानकारी के साथ हम फिर मिलेंगे |
आपकी प्रतिक्रिया हमें अवश्य लिखे -----
संपूर्ण ज्योतिष्य कुंडली मार्गदर्शन एवं दोष मुक्ति के लिए आप हमसे संपर्क कर प्रत्यक्ष वार्तालाप कर सकते है |
हमारी सेवाए संपूर्ण कुंडली | प्रश्न कुंडली | विवाह गुणमिलन | वास्तु | रमल | हस्तरेखा | डाऊझींग
शांति परिहार : कालसर्प | पितृदोष | ग्रहदोष | नक्षत्र दोष | वास्तुदोष | अन्य दोष
प्रमुख मार्गदर्शक एवं संशोधक ज्योतिष्याचार्य,
डॉ. सुहास रोकड़े, MCM, Ph.D. (Astro.Science),
Email : [email protected]
Web : www.astrotechlab.weebly.com M : 08862072690